शंखनाद - एक

Jitendra Soniजितेन्द्र सोनी

1 min read · 12.8K reads

काली दानव सी
चिमनियों में
पसीने,
रात की शराब के भभके,
मशीनी घर्षण की दुर्गन्ध
के बीच
तंग मटीले घरों से आए
अधभूखे अधसोए
काम करते
सहमे मजदूरों का
बचाखुचा खून
तिजोरियों में
जमा होता रहता है
और एक दिन
ऐसे में ही
कोई मजदूर
शोषण भट्टी में
खौलते खून से
कर देता है
प्रतिकार का शंखनाद
एक नई दुनिया के लिए !!

Jitendra Soni
About the poet

Jitendra Soni जितेन्द्र सोनी

Jitendra Kumar Soni(29 November 1981) is an Indian civil servant, a Rajasthani and Hindi writer and translator. Soni obtained an M.A. in Political Science, Philosophy & Public Policy and obtained his Ph.D. in Political Science from Rajasthan University, Jaipu…

View profile & all 15 Poems / Stories