चिमनियों के काव्य-चित्र - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

4 min read · 12.4K reads

कारख़ानों की
धुआँ उगलती चिमनियाँ...
जैसे कोई कलमुहाँ कम्पाउण्डर
लगा रहा हो निरंतर
ज़हरीले इंजेक्शन
वात के गात में!

धुआँ उगलती चिमनियाँ...
जैसे कोई अँधेरे का सौदागर
विकास के नाम पर
पोत रहा हो कालिख
सूरज के गाल पर!

धुआँ उगलती चिमनियाँ...
जैसे भू-पुर का कोई
सहस्रबाहु सनकी मैकेनिक
ठेल रहा हो अहर्निश
धुएँ की शुम्भियाँ
रफ़्ता-रफ़्ता
अम्बर की छाती में!

ताकि समा सके सुभीता से
सुगमता से
समूचा संसार
विस्तारित ओज़ोन छेद में।

‘ओज़ोन छेद’...?
यानी-
समस्त भू-लोक के
भव्य क़ब्रिस्तान का
निर्माणाधीन
एवं
विकल्पहीन
प्र...वे...श...द्वा...र !
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.4K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.4K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads