भूख - जितेन्द्र जौहर

जितेन्द्र जौहरजितेन्द्र जौहर20 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

कुत्ते को रोटी खिलाता देखकर
एक बूढ़े भिखारी ने
साहब के आगे अपना हाथ फैलाया
याचनापूर्वक गिड़गिड़ाया!

तभी साहब ने मुँह खोला
और भिखारी को टरकाते हुए बोला-
जानते हो... देशी घी से सनी है,
ये रोटी तो सिर्फ़ कुत्ते के लिए बनी है!

इतना सुनते ही-
वह भूखा भिखारी
अपने दोनों घुटने और हाथ
ज़मीन पर टेककर एकदम तन गया,
और अगले ही पल
करुण स्वर में बोला-
लीजिए...बाबू जी,
अब मैं भी ‘कुत्ता’ बन गया!

इस घटना में-
भूख जीती है,
और इंसानियत हारी है।
हे अन्नदाता...!
तेरी पचास ‘ग्राम’ की रोटी
पचास ‘किलो’ के आदमी पर भारी है!!
जितेन्द्र जौहर
About the poet

जितेन्द्र जौहर

जन्म : 20 जुलाई 1971, छिबरामऊ, कन्नौज(उ.प्र.) भाषा : हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, भोजपुरी, उर्दू, पंजाबी सम्मान : अ.भा.वैश्य महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जितेन्द्र जौहर

  1. बेटे की विदाई - जितेन्द्र जौहर

    अम्मा ने आटे के नौ-दस, लड्डू बाँध दिये;बोलीं- ‘रस्ते में खा लेना, लम्बी दूरी है।’

    12.3K reads
  2. अम्मा: दुर्दशा के दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    रोज़ी-रोटी मिली शहर में, कुनवा ले आया।बड़ी बहू को रास न आया, अम्मा का साया।

    12.4K reads
  3. बँटवारा : कुछ दृश्य - जितेन्द्र जौहर

    बेटों ने आँगन में इक, दीवार खड़ी कर दी;पिता बहुत हैरान, उधर महतारी सिसक रही!

    12.3K reads
  4. हमारा दौर : कुछ चित्र - जितेन्द्र जौहर

    काल-वक्ष पर टाँक रहे हो, कायरता के मंज़र जैसे!बाहर से हलचलविहीन पर, भीतर एक बवंडर जैसे!

    12.4K reads
  5. उलझा हुआ सवेरा है - जितेन्द्र जौहर

    आज निराशाओं ने डाला, द्वार-द्वार पर डेरा है।देव! नवल आलोक जगा दो, छाया घोर अँधेरा है।

    12.3K reads