कभी शाख़-ओ-सब्ज़-ओ-बर्ग पर - जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादीजिगर मुरादाबादी6 Apr 1890 – 9 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads


कभी शाख़-ओ-सब्ज़-ओ-बर्ग पर कभी ग़ुँचा-ओ-गुल-ओ-ख़ार पर
मैं चमन में चाहे जहाँ रहूँ मेरा हक़ है फ़सल-ए-बहार पर
मुझे दे न ग़ैब में धमकियाँ गिरे लाख बार ये बिजलियाँ
मेरी सर-तलक यही आशियाँ मेरी मिल्कीयत यही प्यार है
मेरी सिम्त से उसे ऐ सबा ये पयाम-ए-आख़िर-ए-ग़म सुना
अभी देखना हो तो देख जा के ख़िज़ाँ है अपनी बहार पे
ये फ़रेब-ए-जल्वा-ए-सर-बसर मुझे डर है ये दिल-ए-बेख़बर
कहीं जम न जाये तेरी नज़र इन्हीं चंद नक़्श-ओ-निगार पर
अजब इंक़लाब-ए-ज़माना है मेरा मुख़्तसर सा फ़साना है
ये जो आज बार है दोश पर यही सर था ज़ानो-ए-यार पर
मैं रहीन-ए-दर्द सही मगर मुझे और क्या चाहिये ज़िगर
ग़म-ए-यार है मेरा शेफ़ता मैं फ़रेफ़ता ग़म-ए-यार पर
जिगर मुरादाबादी
About the poet

जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादी (उर्दू: جِگر مُرادآبادی‎), एक और नाम: अली सिकंदर (1890–1960), 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह "आतिश-ए-गुल" के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्…

View profile & all 76 Poems / Stories

More from जिगर मुरादाबादी

  1. अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रे - जिगर मुरादाबादी

    अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रेतो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

    12.4K reads
  2. अब तो यह भी नहीं रहा अहसास - जिगर मुरादाबादी

    अब तो यह भी नहीं रहा अहसासदर्द होता है या नहीं होता

    12.4K reads
  3. अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इंसान के बस का काम नहीं - जिगर मुरादाबादी

    अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इन्सान के बस का काम नहींफ़ैज़ाने-मोहब्बत[1] आम सही, इर्फ़ाने-मोहब्बत[2] आम नहीं

    12.4K reads
  4. आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं - जिगर मुरादाबादी

    आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं।जैसे हर शै में किसी शै की कमी पाता हूँ मैं॥

    12.4K reads
  5. आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर था - जिगर मुरादाबादी

    आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर थाआया जो मेरे सामने मेरा ग़ुरूर था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like