हमको मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं - जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादीजिगर मुरादाबादी6 Apr 1890 – 9 Sept 1960

4 min read · 12.4K reads

हमको मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हमसे ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं

बेफ़ायदा अलम नहीं, बेकार ग़म नहीं
तौफ़ीक़ दे ख़ुदा तो ये नेआमत भी कम नहीं

मेरी ज़ुबाँ पे शिकवा-ए-अह्ल-ए-सितम नहीं
मुझको जगा दिया यही एहसान कम नहीं

या रब! हुजूम-ए-दर्द को दे और वुसअतें
दामन तो क्या अभी मेरी आँखें भी नम नहीं

ज़ाहिद कुछ और हो न हो मयख़ाने में मगर
क्या कम ये है कि शिकवा-ए-दैर-ओ-हरम नहीं

शिकवा तो एक छेड़ है लेकिन हक़ीक़तन
तेरा सितम भी तेरी इनायत से कम नहीं

मर्ग-ए-ज़िगर पे क्यों तेरी आँखें हैं अश्क-रेज़
इक सानिहा सही मगर इतनी अहम नहीं
जिगर मुरादाबादी
About the poet

जिगर मुरादाबादी

जिगर मुरादाबादी (उर्दू: جِگر مُرادآبادی‎), एक और नाम: अली सिकंदर (1890–1960), 20 वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध उर्दू कवि और उर्दू गजल के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक। उनकी अत्यधिक प्रशंसित कविता संग्रह "आतिश-ए-गुल" के लिए उन्हें 1958 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्…

View profile & all 76 Poems / Stories

More from जिगर मुरादाबादी

  1. अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रे - जिगर मुरादाबादी

    अगर न ज़ोहरा जबीनों के दरमियाँ गुज़रेतो फिर ये कैसे कटे ज़िन्दगी कहाँ गुज़रे

    12.4K reads
  2. अब तो यह भी नहीं रहा अहसास - जिगर मुरादाबादी

    अब तो यह भी नहीं रहा अहसासदर्द होता है या नहीं होता

    12.4K reads
  3. अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इंसान के बस का काम नहीं - जिगर मुरादाबादी

    अल्लाह अगर तौफ़ीक़ न दे इन्सान के बस का काम नहींफ़ैज़ाने-मोहब्बत[1] आम सही, इर्फ़ाने-मोहब्बत[2] आम नहीं

    12.4K reads
  4. आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं - जिगर मुरादाबादी

    आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त! घबराता हूँ मैं।जैसे हर शै में किसी शै की कमी पाता हूँ मैं॥

    12.4K reads
  5. आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर था - जिगर मुरादाबादी

    आँखों का था क़ुसूर न दिल का क़ुसूर थाआया जो मेरे सामने मेरा ग़ुरूर था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like