किसी को देखते क्यूँ आह रोते - जिगर बरेलवी

जिगर बरेलवीजिगर बरेलवी

2 min read · 12.4K reads

किसी को देखते क्यूँ आह रोते
जो बस चलता तो हम पैदा न होते

सहर होने को आई रोते रोते
कहीं वो आस्ताँ मिलता तो सोते

झुकी जाती हैं आँखें बार-ए-ग़म से
किसी आग़ोश में सर रख के सोते

नज़र देखा किये उन की हमेशा
यही हसरत रही हम जाने खोते

‘जिगर’ हम हैं तो ख़ालिक़ भी है कोई
न होता कुछ अगर हम ही न होते
जिगर बरेलवी
About the poet

जिगर बरेलवी

View profile & all 10 Poems / Stories