राही अकेला - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

1
कोई तो होता
बेग़रज अपना
मानो सपना !
2
उदास स्वप्न
आसमाँ पे ठहरा
दर्द गहरा !
3
अकेलापन
खोया है भोलापन
कलेजा ज़ख़्मी !
4
बेग़रज हो
कोई अपना तो हो
कहीं भी तो हो !
5
तन्हा जीवन
भीड़ में गुम, जीता
अकेलापन !
6
हम भी तन्हा
चाँद सूरज तन्हा
गले लग जा !
7
खुद से नाता
खुद से ही की बातें
अकेला मन !
8
मन ने रचा
मन का ताना- बाना
मन ही जाना !
 9
कैक्टस उगा
अकेलापन चुभा
कोई न जाना !
10
बहता रहा
दुःख का समंदर
जी के अन्दर !
11
हम अकेले
साथ सपने मेरे,
काहे का डर !
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like