कहो ज़िंदगी - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

5 min read · 12.4K reads

कहो ज़िंदगी
आज का क्या सन्देश है
किस पथ पे जाना शुभ है
किन राहों पे अशुभ घड़ी का दोष है ?
कहो ज़िंदगी
आज कौन सा दिन है
सोम है या शनि है
उजालों का राज है
या अँधेरों का माया जाल है
स्वप्न और दुःस्वप्न का
क्या आपसी करार है ?
कहो ज़िंदगी
अभी कौन सा पहर है
सुबह है या रात है
या कि ढ़लान पर उतरती
ज़िंदगी की आखिरी पदचाप है ?.
अपनी कसी मुट्ठियों में
टूटते भरोसे की टीस
किससे छुपा रही हो?
मालूम तो है
ये संसार पहुँच से दूर है
फिर क्यों चुप हो
अशांत हो ?
अनभिज्ञ नहीं तुम
फिर भी लगता है
जाने क्यों
तुम्हारी खुद से
नहीं कोई पहचान है
कहों ज़िंदगी
क्या यही हो तुम?
सवाल दागती
सवालों में घिरी
खुद सवाल बन
अपने जवाब तलाशती...
सारे जवाब जाहिर हैं
फिर भी
पूछने का मन है -
कहो ज़िंदगी तुम्हारा कैसा हाल है...

(दिसंबर 12, 2012)
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like