हवाएँ - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

हवाएँ
कटार है
अँगार है
तूफ़ान है
हवाएँ
जलती है
सुलगती है
उबलती है
हवाएँ
लहू से लथपथ
लाल और काले के भेद
से अनभिज्ञ
बवालों से घिरी है
हवाएँ
खुद से जिरह करती
शनै-शनै सिसकती है
हवाएँ
अपने ज़ख़्मी पाँव को
घसीटते हुए
दर-ब-दर भटक रही है
हवाएँ
अपने लिए बैसाखी भी नहीं चाहती
अब वो जान चुकी है
हवाओं की अपनी मर्ज़ी नहीं होती
जमाने का रुख
उसकी दिशा तय करता है !

(फरवरी 28, 2013)
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like