लड़ती हुई लड़की - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

12 min read · 12.4K reads

लड़कियाँ लड़ रही हैं,
रच रही हैं दुनिया को,
सब कुछ सँवार रही हैं लड़कियाँ,
कोई नहीं पहुँच पाता उनकी उड़ानों के आखिरी सिरे तक,

लड़कियाँ हर समय की रंग हैं,
लड़कियाँ हर सुबह की लौ होती हैं,
लड़कियाँ वक्त की, शब्द की, अर्थ की, गूँज-अनुगूँज की,
मुस्कराती चुप्पियों और पूरी प्रकृति की
सबसे खूबसूरत इबारत हैं,
ऐसा-वैसा कुछ कभी न कहना किसी लड़की बारे में।

लड़किया गाँव की, शहर की, आँगन की, स्कूल की,
राह की, रात-दिन की,
न हों तो खाली और गूँगी हो जाती है हँसी-ख़ुशी
दुख-सुख बोलचाल की दुनिया,
लड़कियाँ कहीं दूर से आती हुई हँसी की तरह बजती हैं रोज़-दिन,
उस शायर ने भी कहा था एक दिन कि..
वह घर भी कोई घर है जिसमें लड़कियाँ न हों।
 
लड़कियाँ जब आँखें झपकाती हैं,
चाँद की खिड़कियाँ खोलती हैं,
पूरब की किरणों में महकती हैं,
पश्चिम को अगले दिन के लिए आश्वस्त करती हैं,
केसर की तरह पुलकती हैं,
आईने की आत्माओं में प्रतिबिम्बित होती हैं,
अन्तस को गहरे कहीं छू-छूकर भाग जाती हैं,
सब-कुछ सुनती-सहती और गीतों की तरह गूँजती रहती हैं।
 
आँसुओं की तरह बरस कर भी
इन्द्रधनुषाकार पूरे क्षितिज पर छा जाती हैं,
आँख मून्दकर युगों का गरल पी लेने के बाद
झूम-झूम कर, चूम-चूम कर नाचती हैं,
ज़रा-ज़रा-से इशारों पर कटीली वर्जनाओं,
लक्ष्मण रेखाओं के आरपार
ज़ोर-ज़ोर-से हँसती-खिलखिलाती हैं लड़कियाँ।

आत्मा के रस में, अपार संज्ञाओं से भरे संसार में,
सन्नाटे की चौखट पर, शोर की सिराओं में,
संग-संग चलती हैं, होती हैं लड़कियाँ,
साँसों में, निगाहों में, बून्दों और मोतियों में,
सादगी की गन्ध और शाश्वत सजावटों में,
ऊँची-ऊँची घास की फुनगियों पर,
ग्लेशियर की दूधिया परतों में
कितने तरह से होती हैं लड़कियाँ।

दिशाओं से पूछती हैं और आगे बढ़ जाती हैं,
हवाओं से हँस-हँस कर बतियाती हैं
और चारों तरफ फैल जाती हैं लड़कियाँ,
जाने कितनी तरह से, जाने कितनी-कितनी बार
रोज़ सुबह-शाम दिन भर चाँद-सितारों के सिरहाने तक।

ये हैं समय के पहले से समय के बाद तक के लिए
हमारी अमोल निधियाँ,
हमारी अथाह स्मृतियाँ, हमारे सानेट और चौपाइयाँ,
हमारे दोहा-छन्द-कवित्त,
हमारी समस्त चेतना की शिराएँ,
हमारी बहुरूपिया अवास्तविकताओं की सबसे विश्वसनीय साक्षी
हम-सब की लड़कियाँ.
सोचता हूँ कितना लिखूँ, लिखता ही रहूँ
इनके लिए, इन लड़कियों के लिए.
शायद कभी न पूरी हो सके
लड़कियों पर लिखी कोई भी कविता !
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like