चलो, मेला चलें - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

4 min read · 12.4K reads

शब्द हैरान, परेशान चलो, मेला चलें।
सजी है दिल्ली में दुकान, चलो, मेला चलें।

नहीं जुटा किराया, जोड़ता, जुटाता रहा,
जेब में कैसे पड़े जान, चलो, मेला चलें।

अब कहाँ ख़ून-पसीने की बात होती है,
वाह रे मेरा हिन्दुस्तान, चलो, मेला चलें।

मेरे छप्पर में टँगी लालटेन छोटी-सी,
वहाँ बड़े-बड़े मकान, चलो, मेला चलें।

हर तरफ भीड़ है, भरमार है किताबों की,
ठाट से बिक रहा है ज्ञान, चलो, मेला चलें।

बिक रहे, जिनकी खरीदारी के तमाशे हैं
सजा-धजा प्रगति मैदान, चलो, मेला चलें।

ढोल पीटें कि उसने क्या गजब का लिक्खा है,
फूँक मारें, भरें उड़ान, चलो, मेला चलें।

कबाड़ भी है, बेहिसाब है अगड़म-बगड़म
नाचे, गाएँ, तोड़ें तान, चलो, मेला चलें।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like