लोग मिलते गए काफ़िला बढ़ता गया - जयप्रकाश मानस

जयप्रकाश मानसजयप्रकाश मानस2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

अनदेखे ठिकाने के लिए
डेरा उसालकर जाने से पहले
समेटना है कुछ गुनगुनाते झूमते गाते
आदिवासी पेड़
पेड़ की समुद्री छाँव
छाँव में सुस्ताते
कुछ अपने जैसे ही लोग
लोगों की उजली आँखें
आँखों में गाढ़ी नींद
नींद में मीठे सपने
सपनों में, सफ़र में
जुड़ते हुए कुछ रोचक लोग
जयप्रकाश मानस
About the poet

जयप्रकाश मानस

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like