अन्न-पूजा - जयप्रकाश मानस

जयप्रकाश मानसजयप्रकाश मानस2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

अन्न-पूजा
जो खेत नहीं जोत सकते
जो बीज नहीं बो सकते
जो रतजगा नहीं कर सकते
जो खलिहान की उदासी नहीं देख सकते
उनकी थालियों के इर्द-गिर्द
अगर
महक रहा है अन्न
तो यह
उनकी चुकायी क़ीमत की बदौलत नहीं
सिर्फ़ एक उसकी कृपा है
जो अन्न की पूजा करता है
जयप्रकाश मानस
About the poet

जयप्रकाश मानस

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like