परिंदा जब भी कोई चीख़ता है - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

परिन्दा जब भी कोई चीख़ता है
ख़ामोशी का समुंदर टूटता है

अभी तक आँख की खिड़की खुली है
कोई कमरे के अंदर जागता है

चमकती धूप का बेरंग टुकड़ा
अकेला पर्वतों पर घूमता है

घने जंगल से लेकर घाटियों तक
हवा का टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता है

गली के मोड़ पर तारीक कमरा
हमारी आहटें पहचानता है

बुलंद आवाज़ में कहती हैं लहरें
समुंदर दो किनारे जोड़ता है।
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like