हवा का झोंका पुकारता है - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

हवा का झोंका पुकारता है
किसे दरीचा पुकारता है

मैं क़ैद कब तक रहूँगा आख़िर
शजर का साया पुकारता है

पुरानी यादें समेट लेना
गुज़रता लम्हा पुकारता है

लो उड़ गई शोख़ रंग तितली
बदन का सहरा पुकारता है

परों का सम्ते सफ़र है रौशन
कहीं परिंदा पुकारता है

कहीं सदा दे रही हैं शामें
कहीं सवेरा पुकारता है
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like