तेरी क्या तस्वीर लिखूँ ? - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

भारत माता
तेरी
क्या तस्वीर लिखूं ?
दिल्ली
या गुजरात कि
मैं कश्मीर लिखूं |

मुखिया का
ईमान
मुखौटों वाला है ,
परजा के
मुँह गोदरेज का
ताला है ,
टू जी
थ्री जी
या इससे गम्भीर लिखूँ |

लूटपाट
अपहरण
फिरौती ,हिंसा है ,
नये दौर में
ये ही
सत्य -अहिंसा है ,
फांसी पर
लटकी
रांझे की हीर लिखूँ |

नीति -नियंता
गिरवीं
हाथ दलालों के ,
हम गुलाम
शहरों के
शापिंग मालों के ,
पेड़
बबूलों के
कैसे अंजीर लिखूँ |

राजमार्ग पर
टोल टैक्स के
पहरे हैं ,
लालकिले के
भाषण
बहुत सुनहरे हैं ,
काशी
मगहर चुप हैं
किसे कबीर लिखूँ |


अब सत्यमेव
जयते में
सत्य नहीं मिलता ,
यह ताल
सियासी इसमें
कमल नहीं खिलता ,
तेरी चुप्पी -
मौन, कि
मैं जंजीर लिखूँ |


इस राजव्यवस्था
को कोई तो
बदलेगा ,
फिर तेरे ही
आंचल से
सूरज निकलेगा ,
फिर सिंहवाहिनी
तुझको
गंगा नीर लिखूँ |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like