पंछी ताल नहाने आया - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों से
गायब कोई पंछी
ताल नहाने आया ।
चोंच लड़ाकर
गीत सुनाकर
फिर-फिर हमें रिझाने आया ।

बरसों से
सूखी टहनी पर
फूल खिले, लौटी हरियाली,
ये उदास
सुबहें फिर खनकीं
लगी पहनने झुमके, बाली,
शायद मुझसे
ही मिलना था
लेकिन किसी बहाने आया ।

धूल फाँकती
खुली खिड़कियाँ
नए-नए कैलेण्डर आए,
देवदास के
पाग़ल मन को
केवल पारो की छवि भाए,
होठों में
उँगलियाँ फँसाकर
सीटी मौन बजाने आया ।

सर्द हुए
रिश्तों में ख़ुशबू लौटी
फिर गरमाहट आई,
अलबम खुले
और चित्रों को
दबे पाँव की आहट भायी,
कोई पथराई
आँखों को
फिर से ख़्वाब दिखाने आया ।

दुःख तो
बस, तेरे हिस्से का
सबको साथी गीत सुनाना,
कोरे पन्नों
पर लिख देना
प्यार-मोहब्बत का अफ़साना,
मैं तो रूठ गया था
ख़ुद से
मुझको कौन मनाने आया ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like