नए साल में - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

नए साल में
नई सुबह ले
ओ मेरे दिनमान निकलना !
अगर राह में
मिले बनारस
खाकर मघई पान निकलना

संगम पर
आने से पहले
मेलजोल की धारा पढ़ना
अनगढ़
पत्थर, छेनी लेकर
अकबर, पन्त, निराला गढ़ना
हर महफिल में
मधुशाला की
लिए सुरीली तान निकलना

सबकी क़िस्मत
रहे दही-गुड़
नहीं किसी की खोटी लाना
बस्ती, गाँव -
शहर के सारे
मजलूमों को रोटी लाना
फिर-फिर
राहू ग्रहण लाएगा
साथ लिए किरपान निकलना

बौर आम के -
बैल काम के
पपिहा, मैना, कोयल लाना
सरसों ख़ातिर
पियरी-चुनरी
गेहूँ पर हो सुग्गा-दाना
कुशल-क्षेम
हो सबके घर में
रथ पर ले वरदान निकलना

अबकी टेढ़ी
और बदचलन
राजनीति के ढंग बदलना
घर के सब
खिड़की, दरवाज़े
धूमिल परदे, रंग बदलना
धरती पर है
सघन कुहासा
होकर के बलवान निकलना
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी