अच्छा मौसम आने वाला है - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

        समाचार है
        अच्छा मौसम
        आने वाला है
भीमसेन-सा
पंचम सुर में
गाने वाला है ।

        इन्द्रधनुष की
        प्रत्यंचा फिर
        गगन कस रहा
        हरे भरे
        जंगल में आकर
        हिरन बस रहा
 
कोई
फूलों में आकर
बतियाने वाला है ।

        प्यासे खेत
        पठार
        लोकरंगों में डूबे
        रेत हुई
        नदियों के
        रूमानी मंसूबे

कोई देकर
अपना हाथ
छुड़ानेवाला है ।

        साँस-साँस में
        गंध गुलाबी
        हवा बह रही
        तोड़ रहीं
        छत इच्छाएँ
        दीवार ढह रही

भटकन में
भी कोई
राह बतानेवाला है ।

        मन केरल की
        मृगनयनी
        आँखों में खोया
        थका हुआ
        चेहरा सागर
        लहरों ने धोया
 
कोई काट
चिकोटी हमें
सताने वाला है ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like