भारतीय दीवारें - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

शहर की दीवारें
साथ लाती परिवारों को
देती एक छत
देती हमारे स्व को
परिभाषा, परिधि और आकार
बनती एक अवलंब
सर टिकने को
या बांटती भाइयों को,
तोड़ती घर
बनती राजनीतिक पोस्टरों की आधार,
धार्मिक उन्मादों का फ्रेम,
बॉलीवुड का फोटो-पहचानपत्र,
या भारतीय पुरुष की पहचान
फिर वह पान की पिच्च हो
या लघुशंकाओं की मार
सब झेलती...
सच!
ये दीवारें कितनी हम जैसी हैं
सब चलता है इनपर
किन्तु कोई प्रतिकार नहीं...
भारतीय दीवारें खड़ी रहती हैं
यूँ ही
पहचान या प्रमाण बन
हमारे समाज की
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like