समन्दर मेरे बादबानों में सोया हुआ है - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

7 min read · 12.4K reads

मैं याद करता हूँ उस याद को जो कहीं भी नहीं है, किसी की नहीं है, फ़क़त याद है मैं जिसे याद करता हूँ, अन्दर उदासी है, बाहर उदासी है और सेब के पेड़ पर कोंपलें फूटती हैं तो ख़ुशबू की रथ में ना तुम हो, ना वो गीत हैं जिनकी लय में बहारों के दुख की ख़ुशी है, ख़ुशी की उदासी है, बर्फ़ों में सुराख़ करती हुई कोंपलें हैं कि सूरज नहीं है ये सूरज का साया है सूरज तो मशरिक़ की मिट्टी जलाने पे मामूर है,

याद है और काग़ज़ है, ख़त लिख रहा हूँ जिसे पोस्ट करने की नौबत नहीं आएगी, मुझको मालूम है, तुमको मालूम है तुम नहीं जान पाओगे क्या बात थी जिसके रस्ते की दीवार क़ुरबत थी और जिस पे दूरी की मिट्टी पड़ी है, मैं अन्दर ही अन्दर ख़ुदा हो चुका हूँ, मेरे आसमानों पे मैं हूँ ना तुम हो, मैं अपनी तलब से जुदा हो चुका हूँ मगर सातवाँ दिन कुल्हाड़ी के, हल के, गरारी, मिलों, हस्पतालों, घरों, बीवियों, रेस्तोरानों के, अख़बार, टीवी, ख़बर, नाख़बर,जँग, जमहूरीयत, बादशाही, मक़ाबिर, मसाजिद, कसीनो के, शाही महलों के पीछे कहीं भी नहीं है, तलब ही नहीं है,

मुझे नोचती है तलब की, उदासी की, ख़ाहिश की ख़ुशियों की, ख़ाबों की, यादों की जो याद मुझसे रिहा हो चुकी है, हवा हो चुकी है वो तितली जो तुम थे, तो क्या है ये सब कुछ, ये सिगरट, ये व्हिस्की, ये बादल का टुकड़ा जो तुम तक ना पहुँचा, समुन्दर मेरे बादबानों में सोया रहेगा........!!!

जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी