दिन की जानिब कभी उस रात से रस्ता निकले

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

दिन की जानिब कभी उस रात से रस्ता निकले

बाग़ की सम्त भी फ़ुटपाथ से रस्ता निकले

शायद इक और मुलाक़ात की उम्मीद बंधे

इक सर-ए-राह मुलाक़ात से रस्ता निकले

मैं भी अब ढूँढती रहती हूँ बहाने क्या क्या

उस से कुछ बात करूँ बात से रस्ता निकले

ऐन मुमकिन है ये दुनिया का हो मरकज़ मिरी ज़ात

मुझ तक आए जो समावात से रस्ता निकले

शहर के रस्ते कहीं शहर में खो जाते हैं

शहर को अब कोई देहात से रस्ता निकले

खुल के रो लूँ तो ये दीवार हटे दूरी की

अब्र बरसे तो ये बरसात से रस्ता निकले

मुझ को उस मात का अफ़्सोस नहीं है 'जानाँ'

जीत की सम्त जो उस मात से रस्ता निकले

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like