ख़ूँ-गिरफ़्ता हो तो खंजर का बदन दुखता है - जमुना प्रसाद राही

जमुना प्रसाद राहीजमुना प्रसाद राही

4 min read · 12.4K reads

ख़ूँ-गिरफ़्ता हो तो खंजर का बदन दुखता है
पंजा-ए-ख़ैर में ही शर का बदन दुखता है

पैकर-ए-नीम-शिकस्ता हूँ करो तीशा-ज़ानी
बारिश-ए-गुल से ये पत्थर का बदन दुखता है

कौन है तुझ सा जो बाँटे मेरी दिन भर की थकन
मुज़्महिल रात है बिस्तर का बदन दुखता है

मुस्तक़िल शोरिश-ए-तूफाँ से रगें टूटती है
ज़ब्त-ए-पैहम से समंदर का बदन दूखता है

ज़ख़्म-ख़ुर्दा दर ओ दीवार की हालत है अजब
सिर्फ आहट से मेरे घर का बदन दुखता है

कीमत-ए-जाँ की तवक़्को कफ़-ए-क़ातिल से कहाँ
ख़ूँ-बहा ये है के खंज़र का बदन दुखता है

दर्द मौजों के रफ़ाकत का बड़ा है शायद
क़ुर्ब-ए-साहिल से शनावर का बदन दुखता है
जमुना प्रसाद राही
About the poet

जमुना प्रसाद राही

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जमुना प्रसाद राही

  1. दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैं - जमुना प्रसाद राही

    दयार-ए-संग में रह कर भी शीशा-गर था मैंज़माना चीख़ रहा था के बे-ख़बर था मैं

    12.4K reads
  2. गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगा - जमुना प्रसाद राही

    गाँव से गुजरेगा और मिट्टी के घर ले जाएगाएक दिन दरिया सभी दीवार ओ दर ले जाएगा

    12.4K reads
  3. हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरा - जमुना प्रसाद राही

    हवा ने दोष से झटका तो आब पर ठहरामैं कुछ भँवर से गिरा कुछ हबाब पर ठहरा

    12.4K reads
  4. जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआ - जमुना प्रसाद राही

    जंग में परवर-दिगार-ए-शब का क्या किस़्सा हुआलश्‍कर-ए-शब सुब्ह की सरहद पे क्यूँ पसपा हुआ

    12.4K reads
  5. जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तक - जमुना प्रसाद राही

    जादा-ए-जीस्त में तनवीर-ए-सहर आने तकख़्वाब बुनते रहो ताबीर नज़र आने तक

    12.4K reads