आज सुनते हैं कि मेरे घर वो यार आने को है
अपने क़ाबू में दिल-ए-बे-इख़्तियार आने को है
बुलबुलें हैं नग़्मा-ज़न फूला हुआ है बाग़बाँ
बाग़ में खिलती हैं कलियाँ क्या बहार आने को है
देखता हूँ चश्म-ए-नर्गिस आज शर्माई हुई
क्या तुम्हारी दीद का उम्मीद-वार आने को है
मिस्ल-ए-तस्वीर-ए-ख़याली मुर्ग़-ए-बुसताँ हैं ख़मोश
बाग़बाँ गुलशन में कोई दिल-फ़िगार आने को है
ऐ 'जमीला' फ़स्ल-ए-गुल आई चला सहरा को मैं
मेहमाँ बन कर मिरे तलवों में ख़ार आने को है








