ज़रा सी बात पे दिल से बिगाड़ आया हूँ - जमाल एहसानी

जमाल एहसानीजमाल एहसानी

3 min read · 12.4K reads

ज़रा सी बात पे दिल से बिगाड़ आया हूँ
बना बनाया हुआ घर उजाड़ आया हूँ

वो इंतिक़ाम की आतिश थी मेरे सीने में
मिला न कोई तो ख़ुद को पिछाड़ आया हूँ

मैं इस जहान की क़िस्मत बदलने निकला था
और अपने हाथ का लिखा ही फाड़ आया हूँ

अब अपने दूसरे फेरे के इंतिज़ार में हूँ
जहाँ जहाँ मिरे दुश्मन हैं ताड़ आया हूँ

मैं उस गली में गया और दिल ओ निगाह समेत
‘जमाल’ जेब में जो कुछ था झाड़ आया हूँ
जमाल एहसानी
About the poet

जमाल एहसानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from जमाल एहसानी

  1. बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला था - जमाल एहसानी

    बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला थावो हो रहा है यहाँ जो न होने वाला था

    12.4K reads
  2. एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव की - जमाल एहसानी

    एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव कीआगे राह का सन्नाटा है पीछे गूँज खड़ाऊँ की

    12.4K reads
  3. होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत है - जमाल एहसानी

    होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत हैयो कुछ भी नहीं होने का इदराक बहुत है

    12.4K reads
  4. इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकती - जमाल एहसानी

    इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकतीपर किसी को ये नसीहत नहीं की जा सकती

    12.4K reads
  5. जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाता - जमाल एहसानी

    जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाताहमारो कोई तो पुर्सान-ए-हाल रह जाता

    12.4K reads