एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव की - जमाल एहसानी

जमाल एहसानीजमाल एहसानी

3 min read · 12.4K reads

एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव की
आगे राह का सन्नाटा है पीछे गूँज खड़ाऊँ की

आँखों आँखों हरियाली के ख़्वाब दिखाई देने लगे
हम ऐसे कई जागने वाले नींद हुए सहराओं की

अपने अक्स को छूने की ख़्वाहिश में परींदा डूब गया
फिर कभी लौट कर आई नहीं दरिया पर घड़ी दुआओं की

डार से बिछड़ा हुआ कबूतर शाख़ से टूटा हुआ गुलाब
आधा धूप का सरमाया है आधी दौलत छाँव की

इस रस्ते पर पीछे से इतनी आवाज़ें आईं ‘जमाल’
एक जगह तो घूम के रह गई एड़ी सीधे पाँव की
जमाल एहसानी
About the poet

जमाल एहसानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from जमाल एहसानी

  1. बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला था - जमाल एहसानी

    बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला थावो हो रहा है यहाँ जो न होने वाला था

    12.4K reads
  2. होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत है - जमाल एहसानी

    होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत हैयो कुछ भी नहीं होने का इदराक बहुत है

    12.4K reads
  3. इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकती - जमाल एहसानी

    इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकतीपर किसी को ये नसीहत नहीं की जा सकती

    12.4K reads
  4. जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाता - जमाल एहसानी

    जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाताहमारो कोई तो पुर्सान-ए-हाल रह जाता

    12.4K reads
  5. कब पाँव फ़िगार नहीं होते कब सर में धूल नहीं होती - जमाल एहसानी

    कब पाँव फ़िगार नहीं होते कब सर में धूल नहीं होतीतिरी राह पे चलने वालों से लेकिन कभी भूल नहीं होती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like