इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकती - जमाल एहसानी

जमाल एहसानीजमाल एहसानी

3 min read · 12.4K reads

इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकती
पर किसी को ये नसीहत नहीं की जा सकती

कुंजियाँ ख़ाना-ए-हम-साया की रखते क्यूँ हो
अपने जब घर की हिफ़ाज़त नहीं की जा सकती

कुछ तो मुश्किल है बहुत कार-ए-मोहब्बत और कुछ
यार लोगों से मशक़्क़त नहीं की जा सकती

ताइर याद को कम था शजर-ए-दिल वर्ना
बे-सबब तर्क-ए-सुकूनत नहीं की जा सकती

इस सफ़र में कोई दो बार नहीं लुट सकता
अब दोबारा तिरी चाहत नहीं की जा सकती

कोई हो भी तो ज़रा चाहने वाला तेरा
राह चलतों से रक़ाबत नहीं की जा सकती

आसमाँ पर भी जहाँ लोग झगड़ते हों ‘जमाल’
उस ज़मीं के लिए हिजरत नहीं की जा सकती
जमाल एहसानी
About the poet

जमाल एहसानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from जमाल एहसानी

  1. बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला था - जमाल एहसानी

    बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला थावो हो रहा है यहाँ जो न होने वाला था

    12.4K reads
  2. एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव की - जमाल एहसानी

    एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव कीआगे राह का सन्नाटा है पीछे गूँज खड़ाऊँ की

    12.4K reads
  3. होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत है - जमाल एहसानी

    होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत हैयो कुछ भी नहीं होने का इदराक बहुत है

    12.4K reads
  4. जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाता - जमाल एहसानी

    जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाताहमारो कोई तो पुर्सान-ए-हाल रह जाता

    12.4K reads
  5. कब पाँव फ़िगार नहीं होते कब सर में धूल नहीं होती - जमाल एहसानी

    कब पाँव फ़िगार नहीं होते कब सर में धूल नहीं होतीतिरी राह पे चलने वालों से लेकिन कभी भूल नहीं होती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like