उम्र गुज़री जिस का रस्ता देखते - जमाल एहसानी

जमाल एहसानीजमाल एहसानी

3 min read · 12.4K reads

उम्र गुज़री जिस का रस्ता देखते
आ भी जाता वो तो हम क्या देखते

कैसे कैसे मोड़ आए राह में
साथ चलते तो तमाशा देखते

क़र्या-क़र्या जितना आवारा फिरे
घर मे रह लेते तो दुनिया देखते

गर बहा आते न दरियाओं में हम
आज उन आँखों से सहरा देखते

ख़ुद ही रख आते दिया दीवार पर
और फिर उस का भड़कना देखते

जब हुई तामीर जिस्म ओ जाँ तो लोग
हाथ का मिट्टी में खोना देखते

दो क़दम चल आते उस के साथ साथ
जिस मुसाफ़िर को अकेला देखते

ए’तिबार उठ जाता आपस का ‘जमाल’
लोग अगर उस का बिछड़ना देखते
जमाल एहसानी
About the poet

जमाल एहसानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from जमाल एहसानी

  1. बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला था - जमाल एहसानी

    बिखर गया है जो मोती पिरोने वाला थावो हो रहा है यहाँ जो न होने वाला था

    12.4K reads
  2. एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव की - जमाल एहसानी

    एक फ़क़ीर चला जाता है पक्की सड़क पर गाँव कीआगे राह का सन्नाटा है पीछे गूँज खड़ाऊँ की

    12.4K reads
  3. होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत है - जमाल एहसानी

    होने की गवाही के लिए ख़ाक बहुत हैयो कुछ भी नहीं होने का इदराक बहुत है

    12.4K reads
  4. इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकती - जमाल एहसानी

    इश्क़ में ख़ुद से मोहब्बत नहीं की जा सकतीपर किसी को ये नसीहत नहीं की जा सकती

    12.4K reads
  5. जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाता - जमाल एहसानी

    जो तू गया था तो तेरा ख़याल रह जाताहमारो कोई तो पुर्सान-ए-हाल रह जाता

    12.4K reads