ज़िन्दगी ये तो नहीं, तुझको सँवारा ही न हो - जाँ निसार अख़्तर

जाँ निसार अख़्तरजाँ निसार अख़्तर18 Feb 1914 – 19 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी ये तो नहीं, तुझको सँवारा ही न हो
कुछ न कुछ हमने तिरा क़र्ज़ उतारा ही न हो

कू-ए-क़ातिल की बड़ी धूम है चलकर देखें
क्या ख़बर, कूचा-ए-दिलदार से प्यारा ही न हो

दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी
चौंक उठता हूँ कहीं तूने पुकारा ही न हो

कभी पलकों पे चमकती है जो अश्कों की लकीर
सोचता हूँ तिरे आँचल का किनारा ही न हो

ज़िन्दगी एक ख़लिश दे के न रह जा मुझको
दर्द वो दे जो किसी तरह गवारा ही न हो

शर्म आती है कि उस शहर में हम हैं कि जहाँ
न मिले भीक तो लाखों का गुज़ारा ही न हो
जाँ निसार अख़्तर
About the poet

जाँ निसार अख़्तर

Jan Nisar Akhtar was an Indian poet of Urdu ghazals and nazms, and a part of the Progressive Writers' Movement, who was also a lyricist for Bollywood. जाँनिसार अख्तर भारत से 20 वीं सदी के एक महत्वपूर्ण उर्दू शायर, गीतकार और कवि थे। अख्तर साहब ने अलीगढ़ मुस्लि…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from जाँ निसार अख़्तर

  1. तनहा सफ़र की रात - जाँ निसार अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  2. जाँ निसार अख़्तर-एक जवान मौत - जाँ निसार अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  3. जावेद अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  4. निदा फ़ाज़ली

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  5. उफ़ुक़ अगरचे पिघलता दिखाई पड़ता है - जाँ निसार अख़्तर

    उफ़ुक़ अगरचे पिघलता दिखाई पड़ता हैमुझे तो दूर सवेरा दिखाई पड़ता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like