लुटते हैं बहुत सहल के दिन ऐसे कड़े हैं - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

लुटते हैं बहुत सहल के दिन ऐसे कड़े हैं
घर में नहीं जैसे कहीं जंगल में पड़े हैं

सर बाँझ के कब हैं फ़क़त इक शोर-ए-अना है
चाहत के क़बीले नहीं ख़्वाहिश के धड़े हैं

किस रंग से तुम संग ज़माने के चले हो
हर नंग में नश्शे तुम्हें कुछ और चड़े हैं

दिन रात हैं बे-महर हवाओं के हवाले
पत्तों की तरह जैसे दरख़्तों से झड़े हैं

दुनिया तो है दुनिया के वो दुश्मन है सदा की
सौ बार तेरे इश्क में हम ख़ुद से लड़े हैं

यलग़ार करूँ क्या मेरे पिंदार के परचम
रस्ते में पहाड़ों की तरह आन खड़े हैं

इतने भी तही दस्त तअल्लुक़ नहीं आली
इस शहर में कुछ अपने भी मशरब के थड़े हैं
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

    आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाएकोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

    12.4K reads
  2. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  3. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  4. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  5. दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

    दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने सेकमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like