कब कौन कहाँ किस लिए ज़ंजीर-ब-पा है - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

कब कौन कहाँ किस लिए ज़ंजीर-ब-पा है
ये उक़्द-ए-असरार-ए-अज़ल किस पे खुला है

किस भेस कोई मौज-ए-हवा साथ लगा ले
किस देस निकल जाए ये दिल किस को पता है

इक हाथ की दूरी पे हैं सब चाँद सितारे
ये अर्श-ए-जाँ किस दम-ए-दीगर की अता है

आहंग-ए-शब-ओ-रोज़ के नैरंग से आगे
दिल एक गुल-ए-ख़्वाब की ख़ुश्बू में बसा है

ये शहर-ए-तिलिस्मात है कुछ कह नहीं सकते
पहलू में खड़ा शख़्स फ़रिश्ता कि बला है

हर सोच है इक गुम्बद-ए-एहसास में गरदाँ
और गुम्बद-ए-एहसास में दर हर्फ़-ए-दुआ है

ये दीद तो रूदाद-ए-हिजाबात है आली
वो माह-ए-मुकम्मल न घटा है न बढ़ा है
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

    आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाएकोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

    12.4K reads
  2. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  3. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  4. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  5. दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

    दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने सेकमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like