उपन्यासों की बानी हो रही है - जहीर कुरैशी

जहीर कुरैशीजहीर कुरैशी5 Sept 1950 – 20 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

उपन्यासों की बानी हो रही है
बहुत लम्बी कहानी हो रही है

बदल जाए न उसका स्वर अचानक
वो जिसकी मेज़बानी हो रही है

बहुत वाचाल लोगों के शहर में
उपेक्षित बेज़ुबानी हो रही है

कली पढ़ ले न छल की देह भाषा
यहाँ तक सावधानी हो रही है

महक को ले उड़े पंछी हवा के
सशंकित रातरानी हो रही है

बदलते साथ मेरे मन का मौसम
अचानक रुत सुहानी हो रही है

कहीं आकाश है उसके सपन में
जो नदिया आसमानी हो रही है
जहीर कुरैशी
About the poet

जहीर कुरैशी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like