सपने में - जहीर कुरैशी

जहीर कुरैशीजहीर कुरैशी5 Sept 1950 – 20 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

बबलू के ‘पर’ उग आते हैं सपने में,
बबलू पंछी बन जाते हैं सपने में।

पिंटू सपने में परियों से मिलते हैं,
उनको अपने घर लाते हैं सपने में।

अकसर सात महीने के आशू बेटे,
सोते-सोते मुस्काते हैं सपने में।

नीटू जी छत की मुँडेर से गिरते ही,
‘ओ मम्मी जी’ चिल्लाते हैं सपने में।

चिंटू पापा बनकर छड़ी उठाते हैं
पापा चिंटू बन जाते हैं सपने में।

बच्चे दिन में जो भी गलती करते हैं,
अकसर उस पर पछताते हैं सपने में!
जहीर कुरैशी
About the poet

जहीर कुरैशी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like