ज़ाए है नक़द-ए-हस्ती बर्बाद-ए-गुफ़्तगू हूँ - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

4 min read · 12.4K reads

ज़ाए है नक़द-ए-हस्ती बर्बाद-ए-गुफ़्तगू हूँ
ढलकी हुई सुराही छलका हुआ सुबू हूँ

किस की तलाश में अब सरगर्म-ए-जुस्तुजू हूँ
मैं आप अपना मक़सद आप अपनी आरज़ू हूँ

मुझ को बता ख़ुदाया हस्ती का मेरी हासिल
आख़िर मैं किस का मक़सद मैं किस की आरज़ू हूँ

हर ज़र्रा गा रहा है तौहीद के तराने
बस एक नंग-ए-हस्ती मैं सुरमा दर गुलू हूँ

समझें समझने वाले इस इज़तेराब-ए-दिल को
माज़ूर ख़ामोशी हूँ मजबूर-ए-गुफ़्तगू हूँ

इक नुक़्ते में है पिन्हा दोनों की शरह-ए-मस्ती
क़ातिल की आस्तीं पर फैला हुआ लहूँ हूँ

ऐ काश कोई कह दे उन से मेरी कहानी
दीदार की तमन्ना मिलने की आरज़ूँ हूँ
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  4. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  5. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads