ये हिंदी, उर्दू, बंगला, मराठी, गुजराती, संस्कृत और अंग्रेजी के ज्ञाता थे।
इन्होंने शांति निकेतन तथा महिला आश्रम, वर्धा में अध्यापन किया एवं स्वतंत्रता आंदोलन तथा राजनीति में भाग लिया।
मिलिंद के 6 नाटक (मुख्य प्रताप प्रतिज्ञा), 2 खंड-काव्य, अनेक समीक्षा ग्रंथ तथा 8 काव्य-संग्रह प्रकाशित हैं, जिनमें अंतिमा, पूर्णा, बलिपथ के गीत, नवयुग के गान और मुक्ति के स्वर मुख्य हैं। इन्हें साहित्य-वाचस्पति तथा भारत-भाषा-भूषण की उपाधि और अनेक साहित्य संस्थानों में सम्मान प्राप्त हुआ।








