लड़खड़ाते हुए तुमने जिसे देखा होगा - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

लड़खड़ाते हुए तुमने जिसे देखा होगा
वो किसी शाख़ से टूटा हुआ पत्ता होगा

अजनबी शहर मैं सब कुछ ख़ुशी से हार चले
कल इसी बात पे घर-घर मेरा चर्चा होगा

ग़म नहीं अपनी तबाही का मुझे दोस्त मगर
उम्र भर वो भी मेरे प्यार को तरसा होगा

दामने ज़ीस्त फिर भीगा हुआ-सा आज लगे
फिर कोई सब्र का बादल कहीं बरसा होगा

क़ब्र मैं आ के सो गया हूँ इसलिए अय तपिश
उनकी गलियों मैं मरूंगा तो तमाशा होगा
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories