तय करें किस ओर - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

छद्म में जीते
स्वयं को छल रहे हैं
 
क्यों अन्धेरे की तरफ़
जाकर खड़े
अनजान से
छिप न पाएँगे
कभी भी
दोहरी पहचान से
 
किस विवशता में
अलग हो चल रहे हैं
 
तय करें किस ओर
अपना पथ
तथा जाना कहाँ
सब करें अन्याय
पर अब वार
जैसा हो, जहाँ
 
दृढ इरादे ही
सदा सम्बल रहे हैं
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories