लो बोझ आसमान का, डैनों पे तोलकर - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

लो बोझ आसमान का, डैनों पे तोलकर ।
उड़ने लगा विहंग, आज पंख खोलकर ।

मौसम की बात साफ-साफ,कह के देखिए
सुख ही मिलेगा आपको, कटु-सत्य बोलकर ।

कितनी उमस है, धुन्ध-धुआँ आसमान में
ऊबे नहीं हैं लोग, अभी ज़हर घोलकर ।

हम हादसों से हरकतों में, आ गए मगर
संदिग्ध उँगलियों को भी, देखें टटोलकर ।

चाही थी स्वप्न में कभी, उजली कोई सुबह
पंकज उसी की आस में, बैठे हैं डोलकर ।
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories