पुरी : कुछ स्मृतियाँ-4 - जगदीश चतुर्वेदी

जगदीश चतुर्वेदीजगदीश चतुर्वेदी13 Sept 1933 – 14 Sept 2015

3 min read · 12.4K reads

कितना अनायास था
जब दूर समुद्र में गर्जन था
और मन्दिर के शंखों की ध्वनि
                    हवा में थी
रात्रि के अन्तिम चरण में
कोई सीमा नहीं रही थी
मेरे और उसके बीच

यात्राओं की आत्मीय स्मृति को
एक मूल्यवान क्षण ने
आत्मसात कर लिया था --
एक आदिम गन्ध में डूब गए थे दो सहयात्री ।

कोई ग्लानि नहीं थी
नहीं था कोई विषाद या पश्चाताप
एक सुख था
जैसे समुद्र का ज्वार जो आँखों में उतर आया था
उसे
अँजुरी में भर कर
पूर्ण तृप्ति पाने के लिए अधरों से लगा लिया हो ।
जगदीश चतुर्वेदी
About the poet

जगदीश चतुर्वेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like