बरसात-2 - जगदीश चतुर्वेदी

जगदीश चतुर्वेदीजगदीश चतुर्वेदी13 Sept 1933 – 14 Sept 2015

2 min read · 12.4K reads

तेज़ पानी में
कुछ करने का मन नहीं होता

तबियत होती है
रजाई में क़ैद होकर
टीनों पर गिरती बूँदों का अहसास किया जाए

या सारे कमरे के परदे गिराकर
लाइट जला,
अलबम में लगे तुम्हारे चित्रों को
प्यार किया जाए !
जगदीश चतुर्वेदी
About the poet

जगदीश चतुर्वेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like