रंग उल्फ़त का दिलों में भर दे - ईश्वरदत्त अंजुम

ईश्वरदत्त अंजुमईश्वरदत्त अंजुम5 Sept 1924

2 min read · 12.4K reads

रंग उल्फ़त का दिलों में भर दे
खुश्क सहरा को समुन्दर कर दे।

दिल की बस्ती में क़दम रख आ कर
तीरा राहों को मुन्नवर कर दे।

दोलतो-जर न अता कर बेशक
दिल में इक दर्द का तूफां भर दे।

अपने जलवों की अता कर दौलत
दामने-दिल को किसी दिन भर दे।

हो न हालात से मायूस अंजुम
क्या ख़बर कब वो इनायत कर दे।
ईश्वरदत्त अंजुम
About the poet

ईश्वरदत्त अंजुम

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like