ज़ाहिर तू है तो मैं निहाँ हूँ

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

ज़ाहिर तू है तो मैं निहाँ हूँ

बातिन तू है तो मैं अयाँ हूँ

तू ही ज़ाहिर है तू ही बातिन

तू ही तू है तो मैं कहाँ हूँ

तेरे होते कहीं नहीं मैं

अव्वल आख़िर न दरमियाँ हूँ

तू तू मैं मैं ने मार डाला

दम बंद है कीजिए न हाँ हूँ

मैं ही लैला हूँ मैं ही महमिल

नाक़ा भी हूँ मैं ही सारबाँ हूँ

हूँ कुंज-ए-क़फ़स में बंद लेकिन

बैरून-ए-ज़मीन-ओ-आसमाँ हूँ

दरिया की तरह रवाँ हूँ लेकिन

अब तक भी वहीं हूँ मैं जहाँ हूँ

जुज़ नाम नहीं निशान मेरा

सच-मुच मैं बहर-ए-बे-कराँ हूँ

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like