पन चक्की - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

नहर पर चल रही है पन-चक्की

धुन की पूरी है काम की पक्की

बैठती तू नहीं कभी थक कर

तेरे पहिए को है सदा चक्कर

पीसने में लगी नहीं कुछ देर

तू ने झट-पट लगा दिया इक ढेर

लोग ले जाएँगे समेट समेट

तेरा आटा भरेगा कितने पेट

भर के लाते हैं गाड़ियों में अनाज

शहर के शहर हैं तिरे मुहताज

तू बड़े काम की है ऐ चक्की!

काम को कर रही है तय चक्की

ख़त्म तेरा सफ़र नहीं होता

नहीं होता मगर नहीं होता

पानी हर वक़्त बहता है धल-धल

जो घुमाता है आ के तेरी कल

क्या तुझे चैन ही नहीं आता

काम जब तक निबड़ नहीं जाता

मेंह बरसता हो या चले आँधी

तू ने चलने की शर्त है बाँधी

तू बड़े काम की है ऐ चक्की!

मुझ को भाती है तेरी लै चक्की!

इल्म सीखो सबक़ पढ़ो बच्चो

और आगे चलो बढ़ो बच्चो

खेलने कूदने का मत लो नाम

काम जब तक कि हो न जाए तमाम

जब निबड़ जाए काम तब है मज़ा

खेलने खाने और सोने का

दिल से मेहनत करो ख़ुशी के साथ

न कि उकता के ख़ामुशी के साथ

देख लो चल रही है पन-चक्की

धुन की पूरी है काम की पक्की

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like