नसीहत - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

करे दुश्मनी कोई तुम से अगर

जहाँ तक बने तुम करो दरगुज़र

करो तुम न हासिद की बातों पे ग़ौर

जले जो कोई उस को जलने दो और

अगर तुम से हो जाए सरज़द क़ुसूर

तो इक़रार ओ तौबा करो बिज़्ज़रुर

बदी की हो जिस ने तुम्हारे ख़िलाफ़

जो चाहे मुआफ़ी तो कर दो मुआफ़

नहीं, बल्कि तुम और एहसाँ करो

भलाई से उस को पशेमाँ करो

है शर्मिंदगी उस के दिल का इलाज

सज़ा और मलामत की क्या एहतियाज

भलाई करो तो करो बे-ग़रज़

ग़रज़ की भलाई तो है इक मरज़

जो मुहताज माँगे तो दो तुम उधार

रहो वापसी के न उम्मीद-वार

जो तुम को ख़ुदा ने दिया है तो दो

न ख़िस्सत करो इस में जो हो सो हो

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like