कोई दिन का आब-ओ-दाना और है

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

कोई दिन का आब-ओ-दाना और है

फिर चमन और आशियाना और है

हाँ दिल-ए-बे-ताब चंदे इंतिज़ार

अम्न-ओ-राहत का ठिकाना और है

शम्अ' फीकी रात कम महफ़िल उदास

अब मुग़न्नी का तराना और है

ऐ जवानी तू कहानी हो गई

हम नहीं वो या ज़माना और है

जिस को जान-ए-ज़िंदगानी कह सकें

वो हयात-ए-जावेदाना और है

जिस को सुन कर ज़ोहरा-ए-संग आब हो

आह वो ग़मगीं फ़साना और है

वा अगर समा-ए-रज़ा हो तो कहूँ

एक पंद-ए-मुश्फ़िक़ाना और है

इत्तिफ़ाक़ी है यहाँ का इर्तिबात

सब हैं बेगाने यगाना और है

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like