एक पौदा और घास - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.5K reads

इत्तिफ़ाक़न एक पौदा और घास

बाग़ में दोनों खड़े हैं पास पास

घास कहती है कि ऐ मेरे रफ़ीक़

क्या अनोखा इस जहाँ का है तरीक़

है हमारी और तुम्हारी एक ज़ात

एक क़ुदरत से है दोनों की हयात

मिट्टी और पानी हवा और रौशनी

वास्ते दोनों के यकसाँ है बनी

तुझ पे लेकिन है इनायत की नज़र

फेंक देते हैं मुझे जड़ खोद कर

सर उठाने की मुझे फ़ुर्सत नहीं

और हवा खाने की भी रुख़्सत नहीं

कौन देता है मुझे याँ फैलने

खा लिया घोड़े गधे या बैल ने

तुझ पे मुँह डाले जो कोई जानवर

उस की ली जाती है डंडे से ख़बर

ओले पाले से बचाते हैं तुझे

क्या ही इज़्ज़त से बढ़ाते हैं तुझे

चाहते हैं तुझ को सब करते हैं प्यार

कुछ पता उस का बता ऐ दोस्त-दार

उस से पौदे ने कहा यूँ सर हिला

घास सब सच्चा है तेरा ये गिला

मुझ में और तुझ में नहीं कुछ भी तमीज़

सिर्फ़ साया और मेवा है अज़ीज़

फ़ाएदा इक रोज़ मुझ से पाएँगे

साए में बैठेंगे और फल खाएँगे

है यहाँ इज़्ज़त का सहरा उस के सर

जिस से पहुँचे नफ़अ सब को बेश-तर

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like