बज़्म-ए-ईजाद में बे-पर्दा कोई साज़ नहीं

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

बज़्म-ए-ईजाद में बे-पर्दा कोई साज़ नहीं

है ये तेरी ही सदा ग़ैर की आवाज़ नहीं

कह सके कौन वो क्या है मगर अज़-रू-ए-यक़ीं

गुल नहीं शम्अ' नहीं सर्व-ए-सर-अफ़राज़ नहीं

दिल हो बे-लौस तो क्या वजह-ए-तसल्ली हो दरोग़

ताइर-ए-मुर्दा मगर तोमा-ए-शहबाज़ नहीं

बुलबुलों का था जहाँ सेहन-ए-चमन में अम्बोह

आज चिड़िया भी वहाँ ज़मज़मा-पर्दाज़ नहीं

भाग वीराना-ए-दुनिया से कि इस मंज़िल में

नुज़्ल-ए-मेहमान ब-जुज़ माइदा-ए-आज़ नहीं

दिलबरी जज़्ब-ए-मोहब्बत का करिश्मा है फ़क़त

कुछ करामत नहीं जादू नहीं एजाज़ नहीं

दिल की तस्ख़ीर है शीरीं-सुख़नी पर मौक़ूफ़

कुछ करामत नहीं जादू नहीं एजाज़ नहीं

दस्त-ए-क़ुदरत ने मुझे आप बनाया है तो फिर

कौन सा काम है मेरा कि ख़ुदा-साज़ नहीं

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like