बारिश का पहला क़तरा - नज़्म

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.5K reads

घनघोर घटा तुली खड़ी थी

पर बूँद अभी नहीं पड़ी थी

हर क़तरा के दिल में था ये ख़तरा

नाचीज़ हूँ मैं ग़रीब क़तरा

तर मुझ से किसी का लब न होगा

मैं और की गूँ न आप जोगा

क्या खेत की मैं बुझाऊँगा प्यास

अपना ही करूँगा सत्या-नास

ख़ाली हाथों से क्या सख़ावत

फीकी बातों में क्या हलावत

किस बिरते पे मैं करूँ दिलेरी

मैं कौन हूँ क्या बिसात मेरी

हर क़तरा के दिल में था यही ग़म

सरगोशियाँ हो रही थीं बाहम

खिचड़ी सी घटा में पक रही थी

कुछ कुछ बिजली चमक रही थी

इक क़तरा कि था बड़ा दिलावर

हिम्मत के मुहीत का शनावर

फ़य्याज़ ओ जव्वाद ओ नेक-निय्यत

भड़की उस की रग-ए-हमिय्यत

बोला ललकार कर कि आओ!

मेरे पीछे क़दम बढ़ाओ

कर गुज़रो जो हो सके कुछ एहसान

डालो मुर्दा ज़मीन में जान

यारो! ये हचर-मचर कहाँ तक

अपनी सी करो बने जहाँ तक

मिल कर जो करोगे जाँ-फ़िशानी

मैदान पे फेर दोगे पानी

कहता हूँ ये सब से बरमला मैं

आते हो तो आओ लो चला मैं

ये कह के वो हो गया रवाना

''दुश्वार है जी पे खेल जाना''

हर-चंद कि था वो बे-बिज़ाअत

की उस ने मगर बड़ी शुजाअत

देखी जुरअत जो उस सखी की

दो-चार ने और पैरवी की

फिर एक के ब'अद एक लपका

क़तरा क़तरा ज़मीं पे टपका

आख़िर क़तरों का बंध गया तार

बारिश लगी होने मोसला-धार

पानी पानी हुआ बयाबाँ

सैराब हुए चमन ख़याबाँ

थी क़हत से पाएमाल ख़िल्क़त

इस मेंह से हुई निहाल ख़िल्क़त

जुरअत क़तरा की कर गई काम

बाक़ी है जहाँ में आज तक नाम

ऐ साहिबो! क़ौम की ख़बर लो

क़तरों का सा इत्तिफ़ाक़ कर लो

क़तरों ही से होगी नहर जारी

चल निकलेंगी कश्तियाँ तुम्हारी

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like