ऐश के जलसे हुजूम आलाम के

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

ऐश के जलसे हुजूम आलाम के

शोबदे हैं गर्दिश-ए-अय्याम के

हिम्मत-ए-मर्दाना तुझ को आफ़रीं

कर के छोड़ा सर हुए जिस काम के

सुब्ह के भूले तो आए शाम को

देखिए कब आएँ भूले शाम के

तू ही कर तकलीफ़ ओ पैक-ए-सबा

मुंतज़िर हैं वो मिरे पैग़ाम के

हाशा लिल्लाह मय-कदे के कासे लें

मो'तक़िद हूँ ज़ाहिद-ए-उल्लाम के

मिट गई है दिल से आज़ादी की याद

कितने ख़ूगर हो गए हम दाम के

अब तो चर्चे जा-ब-जा होने लगे

वाइज़ों की बाँग-ए-बे-हंगाम के

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like