तितलियाँ ख़ुशबुएँ रंग सब

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

तितलियाँ ख़ुशबुएँ रंग सब

खा गई इक बला जंग सब

खिड़कियाँ चाँद मुखड़े हँसी

छुट गए कितने फ़रसंग सब

ख़्वाब उम्रें गली रास्ते

ज़िंदगी से हैं दिल तंग सब

गो बहुत इख़्तिलाफ़ात थे

फिर भी रहते तो थे संग सब

घर से घबराए फिरते हैं जो

ये न जीने के हैं ढंग सब

दोपहर नींद यादें परिंद

फिर से करने लगे तंग सब

ये अलग गुफ़्तुगू कम करें

हम को आते तो हैं ढंग सब

हर्फ़ आँसू ख़मोशी सुख़न

उस की यादों के हैं रंग सब

यूँ अचानक भरी बज़्म से

तुम उठे रह गए दंग सब

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like